Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेमेस्टर परीक्षा की समय सारिणी में हुआ संशोधन, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के इस विषय की परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 21-22 की सेमेस्टर परीक्षा की समय सारिणी में संशोधन किया जा रहा है। नवीनतम समय सारिणी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में  सूचनाएं दी  जाएंगी । विद्यार्थी वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

बीएससी प्रथम सेमेस्टर, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा स्थगित

वहीं दूसरी जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो जोशी जे कहा कि माननीय कुलपति जी की अनुमति के क्रम में  विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक:14 मई 2022 को प्रस्तावित शैक्षिक सत्र 2021-22, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अब दिनांक 23 मई 2022 को आयोजित होगी।

Exit mobile version