Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्वनाथ घाट में लकड़ियों की समस्या को लेकर वन निगम कार्यालय पंहुचे अमित साह मोनू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 15/12/2023 को लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू और उनके साथी वन निगम के कार्यालय पहुंचे।

कहीं यह बात

जहां पर वह वन निगम के डी.एल.एम से वार्ता करने के लिए पहुंचे। जिसमें डी.एल.एम के अवकाश में जाने के कारण उनकी फोन द्वारा उनसे वार्ता हुई और उन्होंने बताया गया कि विश्वनाथ घाट पर शवदाह करने में लोगों को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है क्योंकि लकड़ियां वहां पर काफी पतली है और शवदाह करने में मोटी लकड़ियों की अत्यंत आवश्यकता रहती है‌। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है। डी.एल.एम अनिल कुमार ने बताया कि कल तक विश्वनाथ घाट में मोटी लकड़ियां पहुंच जाएगी। जिससे लोगों की समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा।

यह लोग रहें मौजूद

आज वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, कॉपरेटिव बैंक के निवर्तमान डायरेक्टर विनीत बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गोस्वामी,अर्जुन सिंह बिष्ट,दिनेश मटपाल,आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version