Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनएसएस की ओर निकाली गई अमृत कलशयात्रा, किया यह आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत रविवार को सोमेश्वर महाविद्यालय में एनएसएस की ओर अमृत कलशयात्रा निकाली गई।

राष्ट्र भावना विकसित करने का किया आह्वान

इस दौरान विद्यार्थी अपने घरों से चावल और मिट्टी लाए, इसे अमृत कलश में एकत्र कर महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण में स्थापित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवनींद्र कुमार जोशी ने राष्ट्र भावना विकसित करने का आह्वान किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सीपी वर्मा, सृष्टि बोरा, जया बोरा, हिमानी पांडे, दया रौतेला, पवन पांडे, गौरव भंडारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version