अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बेस अस्पताल में ईईजी मशीन स्थापित कर दी गई है।
मशीन स्थापित
जानकारी के अनुसार बीते कल गुरुवार को यह मशीन स्थापित की गई। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। वहीं इससे मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों की सटीक पहचान हो सकेगी। ईईजी मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि को रिकॉर्ड करता है। मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों की सटीक पहचान करने में सहायक है यह मशीन अब तक अल्मोड़ा बेस अस्पताल में नहीं थी। इस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। लेकिन अब मरीजों को जांच के लिए हल्द्वानी या निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।