Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का आयोजन, ‘मिथ्स एंड फैक्ट्स’ से रूबरू हुए विद्यार्थी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानसखंड साइंस सेंटर अल्मोड़ा के साइंटिस्ट इंचार्ज डॉ नवीन चंद जोशी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ नवीन चंद जोशी ने ‘मिथ्स एंड फैक्ट्स’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कई सारे मिथक तथ्यों से बिल्कुल भिन्न होते हैं। इसलिए हमें सदैव वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक अध्ययन कर सही जानकारी प्राप्त करने एवं अंधविश्वासों से दूर रहने को कहा। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मधन सिंह, टीडी भट्ट ,प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी,प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल, नवीन वर्मा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी रेखा आर्या, तृप्ति बोरा,राकेश कुमार एवं विक्रम चंद्र उपस्थित रहें ।कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

Exit mobile version