Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भिकियासैंण बस हादसे मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि दिनॉंक 30 दिसम्बर, 2025 तहसील भिकियासैंण अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के0-07पीए4025 पूर्वान्ह लगभग 07ः30 बजे सेलापानी के पास विनायक भिकियासैंण मोटर मार्ग में अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दिए यह निर्देश

इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 19 व्यक्ति सवार थे, जिसमें लगभग 07 व्यक्तियों की मृत्यु व 12 व्यक्ति घायल हो गये थे। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देश दिये है कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version