Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे‌ व नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू हस्ताक्षर, छात्र इंजिनियरिंग संबंधित विषयों में भी कर सकेंगे शोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय व नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के बीच एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं।

एमओयू पर हस्ताक्षर

मिली जानकारी के लिए इस एमओयू में एसएसजे विवि की ओर से कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ की ओर से निदेशक प्रो. अजित सिंह ने हस्ताक्षर किए। यह एमओयू होने से दोनों संस्थान मिलकर इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में शोध कार्य करेंगे। साथ ही फैकल्टी और जन संसाधन का आदान-प्रदान होगा। इससे इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग, भारी धातुओं के जैवअवशोषण और अधिशोषण से संबंधित अनुसंधान गतिविधियां संचालित होंगी। जल व जल-भू रसायन विज्ञान, पर्यावरण अभियांत्रिकी, सौर भौतिकी, फजी लॉजिक, एआई, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा विश्लेषण, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग से संबंधित अन्य विषय में मिलकर कार्य होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर विवि के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. सुशील कुमार जोशी, डॉ. ललित जोशी, विपिन जोशी, गोविंद मेर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version