Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अराजक तत्वों ने टैंकर चालक से की मारपीट, जाने पूरा मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌अल्मोड़ा में एक टैंकर चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

गालीगलौज व पीटने का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पीड़ित ने तहरीर दी है। मुजफ्फरनगर, ग्राम कमेडा थाना ककरौली निवासी बबलू पाल ने तहरीर में कहा कि वह बीते शनिवार को तेल का टैंकर लेकर हल्द्वानी से बेरीनाग के लिए निकला था। तभी अल्मोड़ा राजपुरा के भ्यारखोला पहुंचा तो तंग सड़क में उसका वाहन फंस गया। जिस पर कार सवार तीन युवकों ने उन्हें गाली गलौच देना शुरू कर दिया। वहीं विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। वहीं, वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद मामले में पीड़ित टैंकर चालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version