Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कर्नाटक खोला माडल फील्ड पर बढ़ रहा अराजकता का माहौल, हो कार्यवाही- बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटकखोला माडन फील्ड के पास शाम को नशेड़ियों और अराजक तत्वों की बढ़ती अराजकता पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की।

कड़ी कार्रवाई की मांग

साथ ही उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इस तरह का माहौल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन गश्त में सुधार लाए और ऐसी जगहों पर जहां अराजक तत्व हावी हैं वहां तत्परता से काम करें। निवर्तमान सभाषद अमित साह मोनू ने कहा कि पुलिस की ढिलाई के कारण अराजक तत्व हावी है जो किसी भी समय बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरन्त प्रभाव से इस मामले में कार्यवाही करनी चाहिए तथा ऐसे नशेड़ियों एवं अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Exit mobile version