Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्राचीन हीरानंद बाबा मंदिर को भू-धंसाव से खतरा, लोगों ने की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान-लौकोट सड़क के ठीक ऊपर मौजूद प्राचीन हीरानंद बाबा मंदिर में भूधंसाव हो रहा है।

भू-धंसाव से खतरा

इससे प्राचीन हीरानंद बाबा मंदिर के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि पूर्व में आपदा मद में आरईएस ने भतरौजखान-लौकोट सड़क का कटान किया था। जिस पर उस समय मंदिर की सुरक्षा दीवार बनाने का अनुरोध किया था लेकिन यह बन नहीं सकी। जिस पर खतरे की आशंका को देखते हुए जल्द सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की गई है।

Exit mobile version