Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में जल्द होगी 855 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति, प्रक्रिया तेज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती होगी। जिसकी प्रक्रिया तेज हो गई है।

इतने पदों पर नियुक्ति

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें जिले में कुल 855 पदों पर नियुक्ति होनी है। जिले में 74 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 751 सहायिका के पदों पर नियुक्ति होनी है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 825 के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में 30 रिक्त पदों के लिए बाद में विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ऑनलाइन स्क्रीनिंग की जा रही है। ऑनलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में वरीयता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

Exit mobile version