Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम को भेजा ज्ञापन, अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका, मिनि कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल ने डीएम को एक ज्ञापन भेजा है।

की यह मांग

जिसमें उन्होंने अवकाश के संबंध में जरूरी मांग की है‌। ज्ञापन में कहा गया है कि छह जनवरी से 15 जनवरी तक ठंड के मौसम में आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया जाए। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े। वहीं, उन्होंने बीएलओ को समय से मानदेय और निर्वाचक नामावली संगणकों को नामावली कार्य का मानदेय देने की भी मांग की।

Exit mobile version