Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनप्रतिनिधियों में आक्रोश, बसौली में शराब ओवर रेड बेचने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के विकासखंड ताकुला के बसौली में ओवर रेड शराब बेचने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि बसौली क्षेत्र की शराब की दुकानों में लंबे समय से देसी-विदेशी ओवर रेड बेची जा रही है। कई बार संबंधित विभाग और पुलिस को शिकायत करने के बाद भी अब कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जबकि दुकानों के बार रेड लिस्ट भी चस्पा नहीं है। लोगों से 40-50 रुपए अतिरिक्त पैसा वसूला जा रहा है। आरोप लगाया कि आवाज उठाने वालों को डराया धमकाया जा रहा है।

उठाई यह मांग

साथ ही जल्द दुकानों के बाहर रेड लिस्ट चस्पा करने की मांग उठाई।

रहें मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में कनिष्ठ उप प्रमुख सुनीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, विमला देवी समेत आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version