Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पशु सेवा केंद्र का शुरू होगा संचालन, डीएम ने जारी किए आदेश, मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के पौधार स्थित पशु सेवा केंद्र का संचालन शुरू होगा।

पशुपालकों की समस्याओं का समाधान

इस संबंध में जिलाधिकारी ने केंद्र के संचालन के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार डीएम अंशुल सिंह ने बीती दो दिसंबर को लमगड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया था। तहसील दिवस की सुनवाई से लौटते समय स्थानीय ग्रामीण हिम्मत सिंह ने पौधार में केंद्र के बंद होने की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद डीएम केंद्र के निरीक्षण के लिए पौधार पहुंच गए। यहां व्यवस्थाओं और काश्तकारों के सामने आ रही परेशानी का जायजा लिया। जानकारी मिली कि केंद्र काफी समय से बंद है। इस पर डीएम ने पशु सेवा केंद्र को खोलने और डॉक्टर की नियुक्ति के निर्देश जारी कर दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि हर बुधवार और गुरुवार को पशुधन प्रसार अधिकारी यहां उपलब्ध रहेगे। इस केन्द्र के संचालन से काश्तकारों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही समय-समय पर पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version