Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण नहीं करने का ऐलान, विक्रेताओं में रोष

कटारमल गोदाम से सम्बन्धित दुकानदारों की आज एक बैठक  आहुत की गई  । प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि बार बार मानदेय   की मांग करने के बाद भी अभी तक मानदेय का शासनादेश नही हो पाया है व नेट का चार्ज भी दुकानदार अपनी जेब से कर रहे हैं  बार-बार अनुरोध के बाद भी नेट रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है, जिसके वजह से खाद्य वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर कोई भी दुकानदार ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण नहीं करेगा

जब तक  सरकार द्वारा नेट के चार्ज की व्यवस्था नही की जाएगी ।  जुलाई से प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर कोई भी दुकानदार ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण नहीं करेगा व जुलाई से प्रदेश कार्यकारिणी जो भी निर्णय लेगी उसका पूर्ण समर्थन किया जाएगा ।

ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश संयोजक अभय साह, जिलाध्यक्ष संजय साह (रिक्खु) जिला महामंत्री केशर सिंह खन्नी, जिला उपाध्यक्ष – नारायण सिंह, कटारमलगोदाम के अध्यक्ष सुन्दर भोजक, महेन्द्र सिंह भाकुनी,  आनन्द सिंह धामस, शंकर सिंह, हरीश सिंह सलाल, मोहन सिंह भण्डारी, किशन सिंह, मदन सिंह, महेन्द्र सिंह , दरवान सिंह, हेम पंत आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version