Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज से मरीजों को एक और झटका, ओपीडी में आए मरीजों को अपनी जेब करनी होगी ढीली

चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य में दोहरे मानक चलने से मरीजों को बेहतर सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को पूरी तरह से नि:शुल्क सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि चिकित्सा स्वास्थ्य में सेवाएं मिल रही हैं, पर मेडिकल कॉलेज में सिर्फ आईपीडी यानी भर्ती मरीजों को ही आयुष्मान से मुफ्त उपचार मिलेगा। ओपीडी में आए मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी होंगी।

हल्द्वानी की तर्ज में काफी सस्ता इलाज की थी योजना

   पर्वतीय क्षेत्रों में सस्ते और बेहतर उपचार के लिए अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। कॉलेज को स्थापित कर यहां सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी की तर्ज में काफी सस्ता उपचार की योजना थी। लेकिन अब मेडिकल कॉलेज से मरीजों को एक और झटका लगा है। यहां ओपीडी में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को नि:शुल्क उपचार नहीं मिल सकेगा। अब तक यहां ओपीडी में उपचार को आए रोगियों को आयुष्मान कार्ड से विभिन्न जांचों, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि की मुफ्त सुविधाएं मिलती थी। लेकिन अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सुविधा को बंद कर दिया है।

सिर्फ भर्ती मरीजों को मिलेगा लाभ

जारी आदेश के तहत सिर्फ भर्ती मरीजों को ही आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा। जबकि ओपीडी को आए मरीजों को जांचों आदि के लिए भुगतान करना होगा।

Exit mobile version