अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। एंटी ड्रग सेल, एनएसएस प्रकोष्ठ और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में नशामुक्ति को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने किया।
नशे के गंभीर परिणामों से छात्र- छात्राओं को किया जागरूक
उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान के महत्व तथा इसके गंभीर परिणामों से छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग सेल सदस्य व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमला द्वारा किया गया।