अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला विधिक प्राधिकार अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के निर्देश पर ‘नशा विरोधी आंदोलन सप्ताह’ अभियान की शुरुआत हो गई है।
11 से 18 फरवरी तक चलेगा अभियान
इस मौके पर बीते कल सोमवार को इसका शुभारंभ किया गया। यह अभियान 11 से 18 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में जिला सचिव शचि शर्मा ने जानकारी दी। बताया कि इसके तहत लोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही नशे से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी जाएगी।
दी यह जानकारी
वहीं सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुप्रयोग से पीडित लोगों के लिए दी जाने वाली कानूनी सेवाएं और खतरे के उन्मूलन की जानकारी दी गई।