Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के अनुभव ने पास की नीट परीक्षा.. ऑल इंडिया स्तर पर 11794 रैंक की हासिल

अल्मोड़ा नगर के पातालदेवी निवासी अनुभव सक्सेना ने राज्य कोटे से नीट एमबीबीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 11794 रैंक हासिल की है।

पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

नगर के बीरशिबा स्कूल से 2020 में इंटर मीडिएट परीक्षा पास करने के बाद अनुभव नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गये थे। अनुभव के पिता दिनेश सक्सेना यहां राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता हैं। वहीं, माता पुष्पा सक्सेना गृहिणी हैं। उन्होंने 2020 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद घर पर ही रहकर नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की।

अनुभव की इस सफलता पर जताई खुशी

अनुभव की इस सफलता पर बीरशीबा विद्यालय की प्रधानाचार्या नीमा थापा, विनीता साह, अर्चना पंत, नीलम उप्रेती, आनंद बोरा, रक्षिता साह, गीता तिवारी, मीना टे्सी, दीपा सिंह, चन्द्बा जोशी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई।

Exit mobile version