अल्मोड़ा में स्वर्गीय किशोरी लाल वर्मा स्मृति में आयोजित अल्मोड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन स्थानिय स्टेडिय में हो गया है। रविवार को पिथौरागढ़ वॉरियर और जय गोलू इलेवन के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पिथौरागढ़ वॉरियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।
पिथौरागढ़ की टीम ने 88 रनों से जीता मैच
अल्मोड़ा हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिथौरागढ़ वॉरियर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 232 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय गोलू की टीम अपने पूरे विकेट खोकर मात्र 144 रन ही बना सकी। इस तरह पिथौरागढ़ की टीम ने 88 रनों से मैंच जीत फाइनल की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
दोनों टीमों को दिया गया पुरस्कार
प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और विशिष्ट अतिथि उप जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय बंग्याल व विनीत बिष्ट द्वारा ट्राफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । मैच में अंपायर की भूमिका इरफान खान और नैतिक ने निभाई।
खेल प्रेमी मौजूद रहे
इस मौके पर संजय वर्मा, निखिलेश बिष्ट, अंकित पांड़े, मनोज सिंह पवार, राजेंद्र तिवारी, गोविंद मटेला, सुशील साह, जगदीश वर्मा, चंदन लटवाल, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र राणा, राजू लटवाल, ललित कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।