Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विकासखंड लमगड़ा मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत की बैठक, प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की इन विभिन्न समस्याओं को उठाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विकासखंड लमगड़ा मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं, जनसमस्याओं तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। अधिकारियों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी गई, ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके। बैठक प्रारंभ होने पर यह भी प्रकाश में आया कि कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित हुए हैं। इस पर सदन के सदस्यों द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में नियमानुसार केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही उपस्थित रहेंगे।

रहें उपस्थित

इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत ने की। बैठक में विधायक मोहन सिंह मेहरा , अध्यक्ष जिला पंचायत हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि  उपस्थित रहे।

Exit mobile version