Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सांप के काटने पर अब अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी आशा कार्यकर्ता, दिया जा रहा प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना है। ऐसे में बारिश का सीजन भी शुरू हो जाता है। जिसमें सांप के काटने की घटनाएं भी सामने आती हैं।

बरसात में सांप के काटने की बढ़ती है घटनाएं

इन आशंकाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार इसी क्रम में राष्ट्रीय सर्पदंश कार्यक्रम के तहत चिकित्सक, आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। जिस पर कोई भी मामला आने पर वह सर्पदंश प्रभावित को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के साथ ही उसकी निगरानी भी करेंगे। राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं को सर्पदंश की रोकथाम और प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी सर्पदंश की घटना के समय शीघ्र उपचार दिलाना है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास 256 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। जिससे पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सके।

Exit mobile version