Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोविड 19 और शिक्षा व्यवस्था पर शोध पत्र तैयार कर रहे हैं एसएसजे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आशीष पंत, इस लिंक के माध्यम से आप दे सकते हैं प्रतिक्रिया


सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आशीष पंत कोविड 19 और शिक्षा व्यवस्था पर शोधपत्र तैयार कर रहे हैं।

कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं पर शोध शामिल-

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में समाजशास्त्र विभाग  द्वारा  समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इला साह एवं पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी के संपादकत्व में  ‘कोविड 19- चुनातियाँ, प्रभाव, परिणाम एवं सम्भावनाएं’ पुस्तक का प्रकाशन  किया जा रहा है। जिसमें कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं पर देश के विद्वानों,अध्येताओं, समाजविज्ञानियों, शोधार्थियों के शोध पत्र शामिल होंगे।

शिक्षा व्यवस्था में पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन-

इसी पुस्तक के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आशीष पंत भी कोविड 19 और शिक्षा व्यवस्था पर अपना शोध पत्र तैयार कर रहे हैं।  जिसमें वो कोविड के दौरान शिक्षा व्यवस्था में पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करेंगे।

अध्ययन के लिए होगा काम-

आशीष पंत ने बताया कि अध्ययन के लिए उत्तराखंड राज्य के अध्यापक, विद्यार्थी और अभिभावक को उत्तरदाता के रूप में  शामिल किया गया है। उत्तराखंड राज्य में कोविड 19 के पढ़ने वाले प्रभावों का प्राइमरी डाटा एकत्र कर  निष्कर्ष निकलेंगे। उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों का प्रयोग शैक्षिक कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रश्नावली अनुसूची को गूगल फॉर्म में तैयार किया गया है।  जिसमें सभी उत्तरदाता अपनी प्रतिक्रिया  भी दे पाएंगे और ऑनलाइन संसाधनों का प्रयोग भी यह होगा।

इस पर प्रतिक्रिया देने की अपील-

गूगल फॉर्म का लिंक नीचे दिया गया है।
उन्होंने उत्तराखंड के अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस पर प्रतिक्रिया देने की अपील की है।

खोले लिंक-

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe0iikkQyuNR2PUB40meEKPk7y-qLVLsOgTCfO1OJfEWNLJWA/viewform?usp=sf_link

Exit mobile version