Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों को मिली एएसआई की हरी झंडी, जल्द शुरू होंगे यह कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से जुड़ी जरूरी जानकारी है। यहां जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों को एएसआई की हरी झंडी मिल गई है।

एएसआई की हरी झंडी

मिली जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में छह माह पूर्व एएसआई ने धाम में करीब 146 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। इसकी वजह यह थी कि धाम के तीन सौ मीटर के दायरे में जो भी कार्य किए जाने थे उसकी अनुमति कार्यदायी संस्था ने एएसआई से नहीं ली थी। इसके बाद से धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य बंद पड़े थे। वहीं अब कार्यों को एएसआई की हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही धाम में रुके हुए पहले फेज के निर्माण कार्य पूरे होंगे। इसमें जागेश्वर में ही स्थिति दंडेश्वर व कुबेर मंदिर का भी सौंदर्यीकरण होगा। जिसके बाद धाम के सभी मंदिरों का सौंदर्य एक सामन दिखेगा। यह काम होली के बाद शुरू किए जाएंगे।

Exit mobile version