Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एएसआई का खुलासा, लखुडियार गुफाओं के रहस्य से उठेगा पर्दा, जनवरी से शुरू होगा खोज का अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में प्रागैतिहासिक काल की लखुडियार गुफा से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

जनवरी में शुरू होगा अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एएसआई ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि प्रागैतिहासिक काल की लखुडियार गुफा के पास आदि मानवों की एक नहीं बल्कि कई गुफाएं मौजूद हैं। जिनमें प्राचीन सभ्यता के कई रहस्य छुपे हैं। इनकी जल्द खोज शुरू की जाएगी। इसके लिए जनवरी में एएसआई लखुडियार क्षेत्र के 15 किमी दायरे में गुफाओं की खोज का अभियान चलाएगी।

कहीं यह बात

इस संबंध में मनोज सक्सेना, अधीक्षण पुरातत्वविद, देहरादून मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि लखुडियार क्षेत्र में आदि मानवों की कई गुफाएं होने के प्रमाण मिले हैं जिनकी खोज के लिए जल्द अभियान चलेगा। जनवरी से टीम क्षेत्र में काम शुरू होगा। इन गुफाओं की खोज के बाद प्राचीन सभ्यता के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा।

Exit mobile version