Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इन दो सड़कों पर जल्द होगा डामरीकरण का कार्य, बदहाल सड़कों से लोगों को मिलेगी राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। अल्मोड़ा जिले में जल्द प्रांतीय खंड लोनिवि रानीखेत द्वारा दो सड़कों पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।

होगा डामरीकरण का कार्य

जानकारी के अनुसार लोनिवि ने ओखलधार-खल्डुवा सड़क पर 30 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य करेगा। इसके अलावा और नैल-कमान मोटर मार्ग में जसपुर गांव की ओर 44.30 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद आठ हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। दरअसल लंबे समय से बदहाल हो चुकी दोनों सड़कों पर लोग डामरीकरण करने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे आवाजाही में भी खतरा बना हुआ था।‌

Exit mobile version