Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारातियों के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के लमगड़ा में मारपीट का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सल्ला कफड़खान निवासी ललित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि गांव से बारात लमगड़ा के पास बघाड़ सल्ला गई थी। तभी शाम करीब सात बजे बारात वापस लौटते समय कुछ लोगों ने बारातियों से जातिसूचक शब्दों में बात की और लाठी-डंडों से मारपीट की । इससे लोगों को काफी चोट आई है।

जांच कर रहीं पुलिस

जिसके बाद पुलिस ने रविवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रहीं हैं।

Exit mobile version