Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में अटल टिंकरिंग लैब बनी नवाचार का केंद्र, विद्यार्थियों ने बनाए आधुनिक रोबोटिक्स मॉडल

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, हवालबाग में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्थापित ‘अटल टिंकरिंग लैब’ (ATL) ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आधुनिक तकनीक और विज्ञान का बड़ा केंद्र बनकर उभरी है।

यह शामिल

यहां वर्ष 2018 में स्थापित इस लैब के जरिए छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 3D प्रिंटिंग जैसी नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कई इनोवेटिव मॉडल तैयार किए हैं। इनमें मूविंग रोबोट, स्मार्ट डस्टबिन, ब्लाइंड स्टिक, होम ऑटोमेशन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, ड्रोन, ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर, एयर क्वालिटी मॉनिटर, मून रोवर, पार्किंग अलर्ट, डिजिटल स्केल, ऑटोमेटिक डोर, टचलेस बेल और 3D ऑब्जेक्ट्स शामिल हैं।

देखेंप्रमुख उपलब्धियां
• ​12 बार ‘ATL स्कूल ऑफ द मंथ’: शानदार प्रदर्शन और नवाचारों के चलते नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन द्वारा इस लैब को 12 बार ‘अटल स्कूल ऑफ द मंथ’ चुना जा चुका है।
• ​अन्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण: नैनीताल जिले के 5 विद्यालयों समेत कुल 40 स्कूलों के छात्र हवालबाग लैब का दौरा कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने आधुनिक मशीनों पर ‘हैंड्स-ऑन’ ट्रेनिंग ली।
• ​वैश्विक मेंटर्स का मार्गदर्शन: लैब में समय-समय पर आयोजित वर्कशॉप्स में देश-विदेश के वैज्ञानिक छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। मुख्य रूप से यूके से राज भट्ट, और यूएसए से संजय उप्रेती व मनोज बिष्ट बतौर मेंटर बच्चों से जुड़ते हैं।
• ​VVIP निरीक्षण: हवालबाग भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी विद्यार्थियों के बनाए मॉडल्स का निरीक्षण कर छात्रों व डॉ. कपिल नयाल की सराहना कर चुके हैं।

कहीं यह बात

डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि लैब में हो रहे इन प्रयोगों से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में भी विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से चुन रहे हैं।

Exit mobile version