Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय जु-जित्सु में खिलाड़ियों का दबदबा, लहराया जीत का परचम, जीते 33 पदक

​अल्मोड़ा: उधम सिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता में दौलाघट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते हैं।

जीते पदक

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दौलाघट के खिलाड़ियों ने कुल 33 पदक अपने नाम किए हैं। जु-जित्सु कोच कुंदन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में हर्षित जोशी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा तनीष नेगी, लोकेश बिष्ट और आदित्य बिष्ट ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। देवांशी, वैष्णवी नेगी और निशा भंडारी ने दो-दो रजत पदक जीते। वहीं आदित्य बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, लोकेश बिष्ट, विष्णु माया, आयुष नेगी, गोदावरी आर्या, तनीष नेगी और भावना गोस्वामी ने एक-एक रजत पदक जीता। कमला अधिकारी ने दो कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही मोक्ष आर्या, लक्की डांगी, सौरभ डांगी, दीक्षित डांगी, मयंक तड़ागी, आदित्य बिष्ट, विष्णु माया, गोदावरी आर्या, निधि आर्या, भावना गोस्वामी और निशा गोस्वामी ने एक-एक कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।
​

Exit mobile version