Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागरूकता शिविर व रैली का आयोजन, जैविक व अजैविक कूड़े की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार 22/06/2025 को जनपद में आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान के अनुक्रम में  दिनाक-17/06/2025 को जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

इस मौके पर अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा स्कूल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एन टी डी अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। साथ ही रैली का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को  जैविक (गीला) व अजैविक (सूखा) कूड़े के बारे में बताया गया और यह भी अपील की गई कि वे लोग अपने आसपास गंदगी ना करें। कूड़े को अलग अलग करके निर्धारित स्थान पर डाले। अपने घर के आस-पास के लोगो को भी  सफाई के प्रति जागरूक करे। लोगो को नौलो नदी व जल के प्राकृतिक श्रोतों के आसपास कूड़ा न डालने और साफ सफाई के लिये जागरूक किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं आवश्यक रुप से डस्टबिन का प्रयोग करने हेतु जानकारी दी गई।

रहें उपस्थित

इस मौके पर प्रेमा तिवारी व अन्य शिक्षाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version