Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में लगा जागरूकता शिविर, बाल श्रम पर दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 17/05/2025 से 18/05/2025 तक दो दिवसीय जागरुकता अभियान ” बाल-श्रम मुक्त- उत्तराखण्ड ” अभियान के अनुक्रम में दिनांक 17/05/2025 को अधिकार मित्र नीता कड़ाकोटी व दीपा पांडे द्वारा पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में विधिक जागरुकता शिविर व नुक्कड नाटक/ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

दिए यह जानकारी

इस शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान”) चलाकर किया गया। शिविर में उपस्थित स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल, सभी अध्यापकगढ़ व विद्यार्थियों को भारत के संविधान में यह व्यवस्था की गयी है कि 14 वर्ष तक के बच्चो को किसी खान, खनिज या किसी ऐसे संकट वाले कार्य में नहीं लगाया जाए‌गा। जो उनकी उम्र व सुकुमार अवस्था के विरूद्ध हो। 14 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोर या किशोरियों कानूनी रूप से जिन सुसंगत कार्यों मे नियोजित किये जा सकते है उनमें भी ऐसे किशोर या किशोरियों से अधिकतम 6 घंटो से अधिक कार्य नहीं कराया जा सकता है। उक्त 8 घंटे की अवधी के दौरान बीच में एक घंटे का आराम (विश्राम) भी शामिल है। चाईल्ड हेल्प लाईन नं.1098 या राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नं. 15100,पुलिस हेल्प लाईन नं. 112 , अनुच्छेद 21 (क), 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए भिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार के रूप में प्रावधानित करता है।अनुच्छेद 51 (क) के तहत प्रत्येक माता-पिता व अभिभावक का यह दायित्व है कि यह अपने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा  प्रदान करायें। बाल-श्रम मुक्त उत्तराखंड से संबंधित पम्फलेट भी वितरित किए गए।शिविर का समापन नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान”) चलाकर किया गया।

Exit mobile version