Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भूतपूर्व सैनिकों हेतु लगा जागरूकता शिविर, 15 वरिष्ठ नागरिकों को बांटी गईं छड़ियां

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा 07/09/2026 को ” देव भूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का अभियान ” अभियान के तहत उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग कचहरी बाजार अल्मोड़ा में भूतपूर्व सैनिकों ( वरिष्ठ नागरिकों ) के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन

इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा में उपस्थित सभी सम्मानित सैनिकों को माता पिता व वरिष्ठ नागरिकों के भरण- पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007, बच्चों की कानूनी जिम्मेदारी,चिकित्सा सुविधाओं,टिब्यूनल का गठन,साइबर अपराध,डिजिटल अरेस्ट, जमीनी स्तर पर पहुँच,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई। तुलसी जौहरी रिटेनर द्वारा जिला विधिक के कार्यो , निशुल्क विधिक सहायता व श्री विपिन नेगी शाखा प्रबंधक बैंक आफ बढौदा अल्मोड़ा द्वारा साइबर सुरक्षा,साइबर सैल नंबर 1930 आदि की जानकारी प्रदान की शिविर में बैंक आफ बढौदा के सहयोग से 15 जरूरमंद वरिष्ठ नागरिकों को छड़ियां वितरित किये गए।

रहें उपस्थित

इस शिविर में दिनेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड सैनिक लीग अल्मोड़ा, विनीता आर्या,पंकज भगत अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Exit mobile version