Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बैंकों में चलाया गया जागरूकता अभियान, दी जरूरी जानकारी



           

अल्मोड़ा: फायर सर्विस मुख्यालय के आदेशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में अग्निशमन अधिकारी रानीखेत के नेतृत्व में दिनांक 18/04/2026 को लीडिंग फायरमैन संदीप सिंह मय फायर यूनिट रानीखेत द्वारा रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत स्थित नैनीताल बैंक, एच.डी.एफ.सी. बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।


किया जागरूक


इसके अंतर्गत उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन उपकारणों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए संचालन की जानकारी दी भी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित होने पर डायल 112 नंबर पर तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।

Exit mobile version