Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधिक जागरूकता शिविर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, इन योजनाओं की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में आज दिनांक 18/07/2025 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा शिशु विद्या मंदिर शिवाजी नगर स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

दी यह जानकारी

जहां स्कूल के बच्चों को नालसा, एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2016,कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।”हरेला महोत्सव” (पौधारोपण) के तहत स्कूल में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया। दिनांक 1 जुलाई 2025 से 90 दिन तक चल रहे “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए” के विषय में भी जागरूक किया गया।

रहें उपस्थित

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक, आचार्य महेंद भंडारी, आशुतोष पाठक, ममता बिष्ट, विनीता पाण्डे, ज्योत्सना पांडे, चंद्रिका अलमिया, पूजा वर्मा, विमला बोरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version