Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूलों में लगी जागरूकता चौपाल, दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता चौपाल लगाई जा रही है।

जागरूकता अभियान

इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने आर्य इन्टर कॉलेज देघाट/ इन्टर कॉलेज पत्थरखोला के मैदान में आयोजित खेल महाकुम्भ में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों को
और थाना द्वाराहाट‌ में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 श्री हरविंदर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में जागरुकता  चौपाल लगाकर आमजन को और जीजीआईसी द्वाराहाट में छात्राओं को सड़क सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया गया। यदि कोई गांव में नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस कन्ट्रोल रुम डायल 112 में सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया। सत्यापन की भी जानकारी दी गई।

Exit mobile version