Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्र छात्राओं के लिए लगी जागरूकता पाठशाला, नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम अपर उ0 नि0 कैलाश चन्द्र, म0 कानि0 इन्द्रा भट्ट जोशी, म0 कानि0 माया देवी, म0कानि0 द्रोपदी सुयाल द्वारा जिला सेवा विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा के साथ समन्वय स्थापित कर कुर्मांचल स्कूल व लॉ फैकेल्टी एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराध जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर स्कैन, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि की जानकारी दी।

Exit mobile version