Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आईटीआई फलसीमा में छात्र-छात्राओं के बीच लगी जागरूकता पाठशाला, साइबर डिजिटल अरेस्ट से किया आगाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम भारत दिनांक 14.05.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम म0कानि0 द्रौपदी सुयाल व म0 कानि0 माया देवी द्वारा जिला सेवा विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा के साथ समन्वय स्थापित कर आईटीआई फलसीमा में जागरुकता पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को साइबर अपराधों जैसे- डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा नशा के दुष्परिणामों, यातायात  के नियमों, नवीन कानूनों, बाल विवाह, महिला एवं बाल अपराध, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व ह्यूमन ट्रैफिकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Exit mobile version