Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ, नशे से दूर रहकर करियर में ध्यान देने के लिए किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 16/04/2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीआईसी नैकणा पैसिया में लगभग 150 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर ठगी जैसे- कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग,हेल्प लाईन नंबर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर हमेशा सजग रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही नशे के दुष्परिणामों,यातायात नियमों,डायल 112,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version