Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागरूकता मैराथन का हुआ आयोजन, दिया स्वच्छता का यह खास संदेश

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में मैराथन का आयोजन किया गया।

जागरूकता मैराथन

मिली जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल रानीखेत की ओर से आईजी अमित कुमार के निर्देश पर यह मैराथन आयोजित हुई। जिसमें स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता मैराथन आयोजित हुई। इस मैराथन का समापन‌ सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, परिसर से शुरू होकर गांधी चौक रानीखेत पर हुआ।

दिया स्वच्छता का संदेश

इस मौके पर डीआईजी दुर्गा बहादुर सोनार ने कहा कि सब को संस्कार एवं स्वभाव में स्वच्छता लाना जरूरी है। कहा कि आप लोग अपने घर की तरह आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ बनाने में मदद करें।

Exit mobile version