Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क सुरक्षा व जागरुकता अभियान के तहत एन.टी.डी की छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरुकता रैली

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। 1 सितंबर से 15 सितम्बर में सड़क सुरक्षा व जागरुकता अभियान’ के तहत विक्टर मोहन जोशी रा० क० इ० का एन०टी० डी० की छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई।

सड़क सुरक्षा के नियमों का करें पालन

विभिन्न बैनर, स्लोगन सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नारे लगाते हुए जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या बीना वर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा गया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने हेतु जागरूक किया।

उपस्थित रहे

रैली में हेमलता वर्मा, खष्टी आर्या, प्रेमा तिवारी, बिनीता मेहता, हिमानी पंत, स्वरूप कुमारी, रेनू टम्टा, मोबिन फातिमा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version