Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशामुक्त अभियान के तहत स्कूली बच्चों के लिए लगी जागरूकता पाठशाला, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 17.12.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उ0नि0 धरम सिंह द्वारा इंटर कालेज खुमाड़ में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणाम, साईबर अपराध, महिला/बाल सम्बन्धी अपराध, नवीन कानून व हेल्प लाईन नम्बर आदि के बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया।  साथ ही नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह किया। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Exit mobile version