Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों के लिए लगी जागरूकता पाठशाला, इन विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में प्रभारी साईबर अल्मोड़ा कुमकुम धानिक मय कानि0 मुदित वर्मा, कानि0 बलवंत प्रसाद ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा, सोमेश्वर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विषयों में जानकारी दी गयी। साथ ही साइबर अपराध की जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान जागरुकता के बारे में बताया। महिलाओं/बाल अपराधों के प्रति जागरुक किया। छात्राओं व स्टॉफ को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। नवीन कानूनों की भी जानकारी दी।

Exit mobile version