Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इन परीक्षाओं की बैक व एक्स परीक्षा इस दिन होगी आयोजित, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के तहत 2020 व 2021 बैच स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की ओल्ड पैटर्न (नॉन एनईपी) की बैक व एक्स परीक्षा आयोजित होने वाली है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार यह परीक्षा फरवरी अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनवायरनमेंट साइंस एंड स्टडीज की परीक्षा भी इसी दौरान होगी। सभी परीक्षार्थियों के ऑफलाइन फॉर्म भराकर सूची विश्वविद्यालय को एक सप्ताह में भेजें।

Exit mobile version