Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बैडमिंटन खिलाड़ी अतुल जोशी का शानदार प्रदर्शन, जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी अतुल जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।

60 आयु वर्ग की पुरुष योनेक्स सनराइज महाराजा अग्रसेन ऑल इंडिया मास्टर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता

मिली जानकारी के अनुसार जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने बताया कि चंडीगढ़ में पुरुष एकल वर्ग की प्रतियोगिता हुई। पुरुष एकल वर्ग की प्रतियोगिता में अतुल जोशी ने महाराष्ट्र के चंबू घारट को 21-19, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली के रवींद्र शर्मा को प्री क्वार्टर फाइनल में 21-8, 21-15 से हराकर उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बिहार के नीरज को 21-15, 15-21, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पंजाब के राकेश बंसल से हुआ। खेलने के दौरान वह चोटिल हो गए और उन्हें मैच छोड़कर कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

जताई खुशी

उनकी उपलब्धि पर जिला और उत्तराखंड बैडमिंटन संघ ने खुशी जताई है।

Exit mobile version