Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर पार्किंग में मिला बैग पुलिस ने बैग स्वामी को लौटाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 26.05.2024 को टीआरसी जागेश्वर पार्किंग में एक पर्यटक का बैग छूट गया था।

पुलिस का जताया आभार

जिस पर ड्यूटी में तैनात थाना दन्या के चीता कर्मगणों द्वारा बैग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो बैग लखनऊ निवासी डॉ0 दीक्षित जी का होना पाया गया जो राधा लॉज जागेश्वर रुके है। उनके फोन में संपर्क कर बैग की पहचान मिलाकर उनके कहे अनुसार बैग को होटल स्वामी गोविंद भट्ट निवासी मंतोला जागेश्वर के सुपुर्द किया गया। बैग स्वामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के थाना दन्या पुलिस की कार्यवाही को सराहा।

Exit mobile version