Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों को किए गए बैग वितरित

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को 30 बैग वितरित किए गए। शिक्षक शिक्षिकाओं की एक समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यालय के अर्थशास्त्र प्रवक्ता दिनेश चंद्र पपनै व भगवती पपनै के सौजन्य से बैग वितरित किये गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने इस कार्य की प्रशंसा की व इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरक बताया।

उपस्थित रहे

कार्यक्रम में संजय पांडे,टी0 डी0 भट्ट, दिनेश चंद्र पपनै, निर्मल कुमार पंत,धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडेय,कमलेश जोशी,भगवत बगडवाल,सुनीता बोरा, भावना वर्मा, मोनिका जोशी, कविता जोशी एवं विक्रम उपस्थित रहे

Exit mobile version