Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिव शक्ति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बजरंगी टाइटंस की टीम ने जूलॉजी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। शिव शक्ति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सायंकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में बड़ा उलट फेर देखने को मिला। बजरंगी टाइटंस की टीम ने जूलॉजी वॉरियर्स जैसी बड़ी टीम को 5 विकेट से हरा दिया।

बजरंगी टाइटंस की टीम ने 5 विकेट से जीता मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुए जूलॉजी वॉरियर्स की टीम मात्र 75 रन में सिमट गई। वहीं जवाब में बजरंगी टाइटंस की टीम ने 5 विकेट शेष रहते यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर क्रिकेटर निखलेश बिष्ट (निक्कू ) और पंकज बिष्ट रहे। निर्णायक की भूमिका हेमू कनवाल और संदीप बोरा रहे। वहीं स्कोरिंग पंकज कनवाल और गोलू कनवाल ने की। मैच का लुफ्त उठाने के लिए क्षेत्र के सभी खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।

Exit mobile version