अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 26- 27 अक्टूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में बालिका पंचायत 2023-24 का आयोजन किया गया।
यह रहीं मुख्य अतिथि
जिसकी थीम थी” मेरे हौसलों की उड़ान”। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा आकांक्षा कोडे ने सभी छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने के लिये कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने लर्निंग असमानता पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप मे खण्ड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा विष्ट ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं का आंकलन नहीं कर पाते जिस कारण हम सफलता से दूर हो जाते हैं, इसलिये सर्वप्रथम अपनी क्षमताओं को पहचाने फिर प्रयास करें। निश्चित सफलता मिलेगी। दूसरी मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी स्याल्दे वंदना रौतेला ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिये कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने विभिन्न विकास खंडों द्वारा लगाये गये हस्त शिल्प स्टालों का निरीक्षण किया तथा प्रतियोगियों की प्रशंसा की।
होती है यह प्रतियोगिता
कार्यक्रम समन्वयक डाॅ हेमचन्द्र जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम विकासखण्ड स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में ऐपण प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, लोकगीत, लोक नृत्य में प्रतिस्पर्धा होती है।
यह लोग रहें उपस्थित
इस मौके पर डाॅ. नीलम नेगी, मीरा जोशी, मीनू जोशी, डा. नीलम विष्ट, विनीता जोगी, हेमलता, डा. प्रीति भार्या डा. बी.सी.पाण्डेय जी. एस. गैडा, सवित जनीटी, अनिल काण्डपाल, नवीन जोशी, भानु प्रकाश जोशी, किरन भाकुनी ज्योती पाण्डे, प्रीति पाण्डे, शैलजा नयाल, मीरा जोशी, दीप्ती पुनेठा, नीतू शूद, कल्पना वर्मा आदि उपस्थित रहें।