Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चैत्र नवरात्र पर मंदिरों पर पशु बलि पर लगे रोक, तैनात हो पुलिस, गायत्री परिवार ने एसएसपी को दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गायत्री परिवार ने चैत्र नवरात्र पर मंदिरों पर पशु बलि को रोकने की मांग की है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

इस संबंध में गायत्री परिवार ने सोमवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग की कि नवरात्र में चितई गोलू देवता और गैराड़ सहित अन्य मंदिरों पशु की बलि होती है जो अपराध है। पुलिस को इस कुप्रथा को रोकने में सहयोग देना होगा। इसके लिए मंदिरों में पुलिस तैनात करने की मांग की।

यह लोग रहें शामिल

ज्ञापन में मंजू जोशी, मोहन चंद्र जोशी, योगेंद्र कुमार जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गीता जोशी, मंजू बोरा, बलवंत कुमार शामिल रहें।

Exit mobile version