April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में मिलेगी बैंक व एटीएम की सुविधा- डीएम

आज जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रैट में नवीन कलेक्ट्रेट स्थानान्तरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट आन्तरिक कार्यों हेतु उत्तरदायी कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाल व वीसी हाल के कार्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा फर्नीचर की उपलब्धता भी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट हेतु आवागमन के लिए शटल सेवा चलाने हेतु आवश्यक योजना बनाने के निर्देश आरटीओ को दिये।

जिलाधिकारी ने यह भी दिए निर्देश-

बैठक में आरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि शुरूआत में दो टैक्सियों के माध्यम से आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यवस्था पर विचार किया जायेगा इसके लिए टैक्सी यूनियन से वार्ता चल रही है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में कैन्टीन की संचालन की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में बैंक व एटीएम की सुविधा दी जायेगी जिससे अधिक से अधिक लोग सुविधा का लाभ ले सकें। इस दौरान उन्होंने अन्य कई विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।